Site icon Bless TV

गुरुवार के ये उपाय दूर करेंगे काम में आ रही बाधाएं, मिलेगा भाग्य का सहयोग

ज्योतिष के अनुसार गुरुवार का विशेष महत्व है। गुरुवार भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पति को समर्पित है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ उपवास रखा जाता है। जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह बली होता है, उन्हें सुख, समृद्धि और धन की कोई कमी नहीं होती है। गुरुवार के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से कार्य में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आपको हर काम में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। तो आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किन चीजों का करें दान…

गुरुवार के दिन इन वस्तुओं का दान करें
पीले वस्त्र-
भगवान विष्णु और बृहस्पति को पीला रंग बहुत प्रिय है। इसके अनुसार गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्र या पीले रंग की वस्तु का दान करना चाहिए। इस दिन पीले वस्त्र या पीले रंग की वस्तु का दान करने से रुके हुए कार्य सिद्ध होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन तुलसी के पत्ते और पीले फूल चढ़ाकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। साथ ही गुरुवार के दिन पीले फल और फूल, पीले चंदन, चने की दाल, पीली मिठाई, सूखे अंगूर, मक्के का आटा और हल्दी का दान करना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही गुरुवार के दिन केवड़ा और केसर आदि का दान करने से मनचाहा फल मिलता है.

चावल, चीनी और दूध –
यदि आप अपनी मेहनत के बावजूद लगातार अपने काम में बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो उन्हें दूर करने के लिए गुरुवार के दिन उनकी पूजा करके भगवान विष्णु का आशीर्वाद लें। हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व है। ऐसे में गुरुवार के दिन चावल, चीनी और दूध जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही संभव हो तो कम से कम 12 गुरुवार का व्रत करना चाहिए। व्रत के दिन केले का दान करें लेकिन खुद केला न खाएं। इस उपाय को करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

Exit mobile version