Monday, April 29th, 2024

बनना चाहते हैं मालामाल तो गुरुवार के दिन करें इस पेड़ की पूजा, पल भर में बदल जाएगा आपका जीवन

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन अलग-अलग भगवान को समर्पित होता है और हर दिन अलग-अलग भगवान की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार 1 दिसंबर को गुरुवार है और यह दिन बृहस्पति सहित भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है। जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति नीच का हो, उसे विशेष रूप से इस दिन पूजा करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही कुछ उपायों से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत हो सकती है। अगर आप धनवान बनना चाहते हैं और काफी प्रयास करने के बाद भी आपके खर्चे कम नहीं हो रहे हैं तो गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने से आपको अवश्य ही लाभ होगा।

हर व्यक्ति अमीर बनना चाहता है, लेकिन कभी-कभी कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलता है। कुछ लोग कम मेहनत में ज्यादा हासिल कर लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय करके भी जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं।

गुरुवार के दिन इस झाड़ी की पूजा करें
जो व्यक्ति अमीर बनना चाहता है या आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहता है उसे गुरुवार के दिन गुड़ का उपाय करना चाहिए। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करके केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद एक मुट्ठी भीगी हुई चने की दाल और गुड़ केले के पेड़ की जड़ में अर्पित करना चाहिए। यह उपाय लगातार पांच या सात गुरुवार तक करें। इसके बाद आपको अपने जीवन में बदलाव नजर आने लगेंगे।

ऐसा नहाते समय करें
इसके अलावा अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है तो गुरुवार के दिन नहाते समय पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर उस पानी से स्नान करें। गुरुवार को पीला रंग धारण करने से गुरु को बल मिलता है और यह भगवान विष्णु का प्रिय रंग भी माना जाता है। जिससे उनका आशीर्वाद मिलता है।