Thursday, April 25th, 2024

मनोकामना पूर्ति के लिए विनायक चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप

मुंबई, 22 अप्रैल: विनायक चतुर्थी के दिन लोग व्रत रखते हैं और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान गणेश की कृपा से सभी संकट दूर हो जाते हैं।

मनोकामना पूर्ति के लिए कुछ प्रभावशाली मंत्र

आर्थिक संपन्नता के लिए

आर्थिक संकट दूर करने और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन गणपति कुबेर मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

मंत्र – ॐ नमो गणपत्ये कुबेर येकाद्रिको फट् स्वाहा।

कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए

किसी भी कार्य में बाधा आ रही हो तो विनायक चतुर्थी के दिन इस मंत्र का जाप करें। माना जा रहा है कि कामकाज में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

मंत्र – ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम संकटं निवारय-निवारय स्वाहा।

पारिवारिक मतभेदों पर

परिवार में कलह रहता हो तो गणेश जयंती के दिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

मंत्र – ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश। ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति। करों दूर क्लेश।। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।’

शत्रु पर विजय के लिए

विनायक चतुर्थी के दिन शुभ योग में भगवान गणेश के शाबर मंत्र का जाप करने से शत्रु पर विजय प्राप्त होती है।

मंत्र – ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।