Skip to content
Wednesday, June 24th, 2026
Facebook
Twitter
Instagram
You Tube
Home
Live TV
Videos
Environment
Lifestyle
Food
Technology
Religion
Search for:
Hit enter to search or ESC to close
Home
Live TV
Videos
Environment
Lifestyle
Food
Technology
Religion
Bless
Religion
लाखों मुस्लमानों ने अदा की अलविदा जुम्मे की नमाज
News Bureau news
0 Comments
October 5, 2021
रमजान शरीफ का महीना अल्लाह ताआला से इश्क और मोहब्बत का महीना : शाही इमाम पंजाब
लुधियाना :
आज पवित्र रमजान शरीफ के अलविदा जुम्मा के मौके पर फील्डगंज चौंक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों मुस्लमानों ने नमाज अदा की। नमाजियों की संख्या को देखते हुए शाहपुर रोड व जेल रोड पर नमाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान शरीफ का महीना अल्लाह ताआला से इश्क और मोहब्बत का महीना है। इस मुबारक महीने में बंदा खुदा और उसके रसूल सल्ललाहु अलैहीवसल्लम से अपने इश्क का इकाहार करते हुए गुनाहों से तौबा करता है। शाही इमाम मौलाना हबीब ने कहा कि रमजान के आठ रोजे अभी बाकी है, हमें चाहिए कि इस वक्त की खूब कद्र करे और ज्यादा से ज्यादा इबादत में लगे रहे। खुले दिल से गरीबों की मदद करें। आपसी रंजिशों को खत्म करके एक-दूसरे से मोहब्बत का इकाहार करे। वर्णनयोग है कि आज पवित्र रमजान शरीफ का आखिरी जुम्मा था। शहर की सभी मस्जिदों में लाखों की संख्या में नामाजी एकत्रित हुए। नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवी ने बताया कि शहर में 5 लाख से ज्यादा मुस्लमानों नें अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की।
15 को भी हो सकती है दोबारा आखिरी जुम्मे की नमाज :
नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवीं ने बताया कि 14 जून को ईद का चांद देखना है, अगर चांद नजर नहीं आता है तो 15 जून को तीसवां रोजा होगा और रमजान का आखिरी जुम्मा दोबारा अदा करने का मौका मिल सकता है।
Related posts:
नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं सपने, पानी देखने के क्या फायदे हैं?
योग ने बढ़ाया मोहिनी एकादशी का महत्व, जानिए तिथियां, मुहूर्त और पूजा अनुष्ठान
माघ पूर्णिमा बन रहा है विशेष योग, जानिए स्नान का शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय
#Islam
#jumme ki namaz
#muslim
#namaz
#ramadan 2018
Previous Post
यात्रा व तीर्थ एक साथ: द्वारिकाधीश के अलावा इन मंदिरों के भी दर्शन करें
Next Post
इस मंदिर में हुआ था शिव-पार्वती का विवाह
Search
Search
Related Post
बेडरूम और किचन की ये गलतियां दरिद्रता को करती हैं आमंत्रित
लखनऊ में एसजीपीसी करेगी धर्म प्रचार
शनिदेव की पूजा के दौरान रखें इन बातों का खास ख्याल, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान!
Go to mobile version